नवादा: सफीगंज के समीप ट्रेन से कट कर एक युवक की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव को लाया गया सदर अस्पताल
Nawada, Nawada | Mar 31, 2024 सफीगंज के समीप ट्रेन से कट कर एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान चैनपुरा निवासी उमेश महतो के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को ले जाने के लिए ससुराल मसूदा आया हुआ था। युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।