नवादा: रग्बी फुटबॉल डिवीजन थर्ड नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता बिहार टीम के खिलाड़ी चंदन कुमार का नवादा स्टेशन पर हुआ स्वागत
Nawada, Nawada | Mar 31, 2024 बिहार रग्बी की टीम ने उड़ीसा में आयोजित 15 सदस्य रग्बी फुटबॉल डिवीजन थर्ड नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है। भुवनेश्वर में आयोजित रग्बी फुटबॉल के नेशनल गेम्स में बिहार की टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए फाइनल में केरल की टीम को हराया। बिहार के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देते हुए इस बार केरल को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।