नवादा: रानीहट्टी गांव से मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Nawada, Nawada | Mar 31, 2024 नवादा जिले के कादिरगंज थाना पुलिस ने रानीहट्टी गांव से मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान स्वर्गीय राजेंद्र मालाकार का पुत्र चंदन कुमार के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर दो भाईयों में मारपीट हुआ था। जिसके बाद चंदन के खिलाफ थाना प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।