नवादा: नवादा नगर थाना की पुलिस ने एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार ।
Nawada, Nawada | Mar 31, 2024 नवादा नगर थाना की पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से एक लाख 8 हजार रुपये नगद एवं तीन एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि साइबर अपराधी फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।