नवादा: कादिरगंज थाना क्षेत्र के सोनू बीघा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक पलटने से एक युवक हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में हुआ भर्ती
Nawada, Nawada | Mar 31, 2024 कादिरगंज थाना क्षेत्र के सोनू बीघा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक पलटने से एक युवक जख्मी हो गया। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी मंटू सिंह के पुत्र रौनक कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक आंती गांव से बाइक चलाकर घर लौट रहा था, तभी बाइक पलट गई।