लालबर्रा: धान उपार्जन पंजीयन की बढ़ी तिथि के बावजूद पोर्टल में तकनीकी व लिमिट की अड़चन, लालबर्रा के किसान परेशान
धान उपार्जन पंजीयन की बढ़ी तिथि पर पोर्टल की तकनीकी और लिमिट की अड़चन, लालबर्रा छेत्र के किसान परेशान खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन से छूटे किसानों को शासन ने 4 नवंबर तक एक और अवसर दिया है। लालबर्रा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अंतर्गत आने वाली 9 सेवा सहकारी समितियों के 386 किसानों का पंजीयन शेष था। तिथि बढ़ने से किसा