हज़ारीबाग: हजारीबाग केंद्रीय कारा में प्रशासनिक छापेमारी, कई खामियां उजागर
हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन ने मंगलवार देर शाम जेपी केंद्रीय कारा में औचक छापामारी की। घंटों चली जांच में पानी रिसाव और रोशनी की कमी जैसी खामियां मिलीं।एसडीएम बैजनाथ कामती ने बताया कि रूटीन जांच में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन खामियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है।