हज़ारीबाग: खिरगांव चौक पर ऑटो स्टैंड संचालकों पर जिला प्रशासन ने की सख्ती
हजारीबाग के खिरगांव चौक में ऑटो स्टैंड संचालकों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई। यात्रियों को टोटो रोककर परेशान करने की शिकायत पर उपायुक्त के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची। ऑटो चालकों को फटकार लगाई गई और चेतावनी दी गई। परमिट व कागजात जांचे गए, टैक्स फेल ऑटो चालकों को 7 दिन में दस्तावेज दुरुस्त करने और खाकी वर्दी पहनने का आदेश दिया गया।