हज़ारीबाग: हजारीबाग: कोर्रा थाना परिसर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी
हजारीबाग के कोर्रा थाना परिसर और सड़क पर जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। बारिश में थाना नाले में बदल जाता है, जिससे पुलिसकर्मी, फरियादी और राहगीर पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया और संक्रमण का खतरा बताया। लोगों की मांग है कि सरकार जल्द स्थायी समाधान कर जनता को राहत दे।