हज़ारीबाग: हजारीबाग: सदर अंचल कार्यालय की लापरवाही से परेशान आमजन
हजारीबाग सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय की लापरवाही से लोग परेशान हैं। मंगलवार दोपहर तक कार्यालय खाली रहा और अंचल अधिकारी के कक्ष पर ताला लटका था। अफसरों की गैरमौजूदगी से लोगों के काम अधर में हैं। तीन साल से म्यूटेशन व एलपीसी लंबित है, नाम सुधार और मईयां सम्मान योजना का पैसा भी अटका है। पदाधिकारी की उदासीनता से जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।