हज़ारीबाग: देह व्यापार में शामिल 6 होटलों से पुलिस ने 23 महिला-पुरुषों को रंगे हाथों पकड़ा, छापेमारी जारी
हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने देह व्यापार के खिलाफ मंगलवार को चार बजे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के विभिन्न होटलों में अवैध देह व्यापार संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, छह दंडाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल की टीम ने एक साथ छापेमारी अभियान चलाया।