राजपुर: समहुता मोड़ पर टेंपो से 630 बोतल देसी शराब बरामद की गई, तस्कर फरार
Rajpur, Buxar | Aug 22, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बक्सर-दिनारा मुख्य मार्ग पर समहुता गांव मोड़ बाजार के समीप एक टेंपो से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया।धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।