चांडिल: टाटा से सिवान जा रही बस का टायर फटने से बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित
टाटा-रांची राजमार्ग-33 पर दुबराजपुर के पास शिव शक्ति बस का पिछला टायर अचानक फट गया। चालक की सूझबूझ से बस को सड़क किनारे रोककर यात्रियों को बचा लिया गया। घटना शाम करीब 4 बजे हुई, पुलिस मौके पर पहुंची और मामला नियंत्रण में है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।