कुलपहाड़: अवैध बालू खनन पर प्रशासन ने की छापेमारी, ट्रैक्टर पकड़कर पनवाड़ी थाने में रखा
जनपद में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित प्रवर्तन दल ने देर रात छापेमारी कर अवैध खनन से बालू का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। यह कार्रवाई पनवाड़ी थाना क्षेत्र में की गई। सीओ और एसडीएम के संयुक्त नेतृत्व में प्रवर्तन दल की कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।