विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम हैबतपुरा खंगारन में नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर बच्चों को सरकारी बाल पोषण (पुष्टाहार) न देने का आरोप लगा है। ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा भेजा जाने वाला बाल पोषण सामग्री बच्चों तक नियमित रूप से नहीं पहुंचाई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि जब वे पुष्टाहार के बारे में जानकारी मांगते हैं तो उन्हें टाल दिया जाता।