कुलपहाड़: नशे के विरुद्ध अजनर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 अभियुक्त अलग-अलग जगह से गिरफ्तार, 2 किलो 537 ग्राम अवैध गांजा बरामद
अभियुक्त रमेश तिवारी पुत्र स्व० शम्भूदयाल तिवारी, उम्र करीब 59 वर्ष, निवासी ग्राम व थाना अजनर जनपद महोबा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 152 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।अभियुक्त भूपत राजपूत पुत्र स्व० प्रभू दयाल, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम श्यावन को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 385 ग्राम सूखा गांजा बरामद।