कुलपहाड़: पनवाड़ी में पाइपलाइन बिछी लेकिन घरों तक नहीं पहुंचा पानी, 203 करोड़ की परियोजना पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप #jansamasya
जल जीवन मिशन के तहत संचालित “हर घर जल” योजना और नमामि गंगे परियोजना को लेकर विकास खंड पनवाड़ी की ग्राम पंचायत लोहर गांव में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उनके घरों तक आज तक पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में वर्षों पहले पाइपलाइन बिछा दी गई थी ।पानी अभी तक नहीं आया।