कुलपहाड़: उप जिलाधिकारी के निर्देश पर चला 'एंटी इलीगल माइनिंग' अभियान, अवैध खनन परिवहन करने वाले वाहन किए गए सीज
उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ के दिशा-निर्देश पर क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। एंटी इलीगल माइनिंग अभियान के तहत पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन परिवहन कर रहे वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा।