टीकमगढ़: रामनगर बुजुर्ग, पुरैनिया और इटायली में अटल भू जल योजना से निर्मित जलीय संरचनाओं का SPMU ने किया भौतिक सत्यापन
टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत पुरैनिया,रामनगर बुजुर्ग और इटायली में अटल भू जल योजना (एसपीएमयू) भोपाल से श्री अनिल अग्रवाल ने अटल भू जल योजना अंतर्गत पंचायतो में विभिन्न विभाग के प्रोत्साहन राशि से निर्मित जलीय सरचनाओं के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान कार्यों में जो कमियां पाई गई, उनको शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए गए।