टीकमगढ़: खरों गांव में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में जनपद सदस्य ने एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
खरों गांव में अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जा रहा है। और अवैध शराब के विक्रय होने वाले स्थान पर महिलाएं कुएं में पानी भरने के लिए नहीं जा पाती हैं ,और अगर महिलाएं जाती है तो शराबी उनके साथ बदतमीजी और अश्लील हरकतें करते हैं। उक्त समस्या को लेकर जनपद सदस्य कमलेश कुमार साहू ने एसपी कार्यालय मे ज्ञापन सोपा है, और अवैध शराब बिक्री बंद कराए जाने की मांग की है।