टीकमगढ़: बुड़ेरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल,अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन किया गया भर्ती
शुक्रवार को सूड़ा गांव से एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव बुड़ेरा की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में बुड़ेरा गांव के पास उसे एक अज्ञात बहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लेकर आए,जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।