टीकमगढ़: जिले के नगर परिषद करी में 11 पार्षदों ने साधारण सम्मेलन का किया बहिष्कार , सीएमओ को सौंपा पत्र
आज नगर परिषद करी में साधारण सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक में 76 प्रस्तावो का एजेंडा प्रस्तुत किया गया।सम्मेलन शुरू होते ही 11 पार्षदो ने बैठक का बहिष्कार कर दिया,उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बैठक में जो प्रस्ताव दिए गए थे उन पर अमल नही हुआ है। पार्षदो ने सीएमओ के नाम एक पत्र सोपा है,और पिछली बैठक मे पास किए गए प्रस्ताव के काम पूरे करने की मांग की।