टीकमगढ़: नीमखेरा गांव मे पत्थर से सिर टकराने से एक व्यक्ति की हुई मौत, जिला अस्पताल मे पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनो को सौंपा गया शव
नीमखेरा गांव में एक व्यक्ति अपने घर से अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसका पैर फिसल किया और वह गिर गया और जमीन पर रखे पत्थर से सिर टकराने से उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही के बाद आज व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।