सिहोरा: ग्राम छपरा के ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री को लेकर सिहोरा के अनुविभागीय अधिकारी व थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा में अवैध दारू की पैकरी चलाई जा रही है, जिसको लेकर गांव से आए ग्रामीणों ने सिहोरा थाने के सामने धरना देकर गांव में बिक रही अबैध शराब बिक्री को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात अंजलि गोलू पांडे एवं ग्रामीणों ने एसडीओपी सिहोरा एवं थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को को ज्ञापन सौंपा।