जमुई: लखैय गांव स्थित तालाब में नहाने के दौरान डूबने से बच्ची की हुई मौत, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Nov 9, 2026 लख़ैय गांव में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद खोजबीन कर बच्ची को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे मृतका बच्ची के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।