कसरावद: माकड़खेड़ा में 15 दिन में दूसरी बार 7 सिंचाई मोटर पंप चोरी, बदमाश कॉपर वायर व उपकरण भी ले गए
नर्मदा किनारे स्थित माकड़खेड़ा गांव में खेतों से सिंचाई विद्युत मोटर पंप चोरी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बदमाशों ने एक बार फिर खेतों में धावा बोलकर 7 सिंचाई मोटर पंप चोरी कर ले भागे । बदमाशन मोटरों से कीमती कॉपर वायर और अन्य उपकरण निकालकर ले गए। खास बात यह है कि 15 दिन के भीतर मोटर पंप चोरी की यह दूसरी घटना है।