Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

विष्णु राज के लिए मैं रात में केक काटी थी #birthanniversary

MORE NEWS

गिरवी रखे आभूषण वापस न मिलने पर महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

संत कबीर नगर। जनपद के मेहदावल थाना क्षेत्र की रहने वाली मीरा देवी पत्नी बैजनाथ ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। प्रार्थिनी का आरोप है कि वर्ष 2020 में उनके पति की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता पड़ी। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने आशुतोष वर्मा के यहां अपने सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखकर ₹2,000 उधार लिए थे।
प्रार्थिनी के अनुसार, समय के साथ मूलधन और ब्याज सहित कुल ₹1,10,000 का हिसाब लगभग दस दिन पहले पूरा कर दिया गया। इसके बावजूद आरोप है कि संबंधित व्यक्ति उनके गिरवी रखे आभूषण वापस नहीं कर रहा है। महिला का कहना है कि जब उन्होंने अपने आभूषण मांगे तो उन्हें कथित तौर पर कहा गया कि "आभूषण नहीं दूंगा, जो करना हो कर लो।"
प्रार्थिनी का दावा है कि गिरवी रखे गए आभूषणों में करधन, कड़ा, हसुली, पायल, नथिया, अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, झुमके, छोटी झुमकी तथा दो मांग टीके सहित अन्य आभूषण शामिल हैं।
इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए मीरा देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए अपने गिरवी रखे आभूषण वापस दिलाने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

गिरवी रखे आभूषण वापस न मिलने पर महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार संत कबीर नगर। जनपद के मेहदावल थाना क्षेत्र की रहने वाली मीरा देवी पत्नी बैजनाथ ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। प्रार्थिनी का आरोप है कि वर्ष 2020 में उनके पति की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता पड़ी। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने आशुतोष वर्मा के यहां अपने सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखकर ₹2,000 उधार लिए थे। प्रार्थिनी के अनुसार, समय के साथ मूलधन और ब्याज सहित कुल ₹1,10,000 का हिसाब लगभग दस दिन पहले पूरा कर दिया गया। इसके बावजूद आरोप है कि संबंधित व्यक्ति उनके गिरवी रखे आभूषण वापस नहीं कर रहा है। महिला का कहना है कि जब उन्होंने अपने आभूषण मांगे तो उन्हें कथित तौर पर कहा गया कि "आभूषण नहीं दूंगा, जो करना हो कर लो।" प्रार्थिनी का दावा है कि गिरवी रखे गए आभूषणों में करधन, कड़ा, हसुली, पायल, नथिया, अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, झुमके, छोटी झुमकी तथा दो मांग टीके सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए मीरा देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए अपने गिरवी रखे आभूषण वापस दिलाने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 17, 2026

विष्णु राज की शादी पर हमें कष्ट है

विष्णु राज की शादी पर हमें कष्ट है

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 17, 2026

विष्णु राज की शादी में #comedy #highlights2025 #2मुखी

विष्णु राज की शादी में #comedy #highlights2025 #2मुखी

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 17, 2026

निशा गोरखपुरिया का विष्णु पर कमेन्ट

निशा गोरखपुरिया का विष्णु पर कमेन्ट

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 17, 2026

मिशन शक्ति को मिलेगी नई मजबूती: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण गुरुवार को मेहंदावल थाना परिसर में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में मेहंदावल, बेलहरकलां और सांथा विकास खंडों से पुलिस, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के 30 नामित प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी मेहंदावल सर्व दवन सिंह एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समाज की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बहू–बेटी सम्मेलन को महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक सोच विकसित करने तथा हिंसा की रोकथाम का प्रभावी माध्यम बताया।प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को इस प्रकार तैयार करना है कि वे अपने-अपने विकास खंडों में ग्राम स्तरीय सुगमकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दे सकें। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के साथ छह सप्ताह तक छह विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, सम्मानजनक संबंध, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और उपलब्ध सहायता सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया जाएगा।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को समूह चर्चा, रोल प्ले, केस स्टडी, गतिविधि आधारित अभ्यास और अनुभव साझा करने जैसी सहभागी विधियों के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रभावी संवाद कौशल, समुदाय से जुड़ाव और प्रशिक्षण संचालन की तकनीकों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार राजेश कुमार सैनी ने बहू–बेटी सम्मेलन की अवधारणा, कैस्केड प्रशिक्षण मॉडल और कार्यक्रम की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा हिंसा मुक्त वातावरण तैयार करना है।प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुश्री स्वीटी मंडल, श्रीमती मोनिका शुक्ला, श्रीमती सुमन मिश्रा, श्री राजेश कुमार सिंह एवं श्री प्रमोद त्रिपाठी ने विभिन्न विषयों पर व्यवहारिक एवं सहभागी प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने-अपने विकास खंडों में “बहू–बेटी सम्मेलन” का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

मिशन शक्ति को मिलेगी नई मजबूती: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण गुरुवार को मेहंदावल थाना परिसर में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में मेहंदावल, बेलहरकलां और सांथा विकास खंडों से पुलिस, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के 30 नामित प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी मेहंदावल सर्व दवन सिंह एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समाज की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बहू–बेटी सम्मेलन को महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक सोच विकसित करने तथा हिंसा की रोकथाम का प्रभावी माध्यम बताया।प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को इस प्रकार तैयार करना है कि वे अपने-अपने विकास खंडों में ग्राम स्तरीय सुगमकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दे सकें। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के साथ छह सप्ताह तक छह विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, सम्मानजनक संबंध, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और उपलब्ध सहायता सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया जाएगा।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को समूह चर्चा, रोल प्ले, केस स्टडी, गतिविधि आधारित अभ्यास और अनुभव साझा करने जैसी सहभागी विधियों के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रभावी संवाद कौशल, समुदाय से जुड़ाव और प्रशिक्षण संचालन की तकनीकों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार राजेश कुमार सैनी ने बहू–बेटी सम्मेलन की अवधारणा, कैस्केड प्रशिक्षण मॉडल और कार्यक्रम की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा हिंसा मुक्त वातावरण तैयार करना है।प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुश्री स्वीटी मंडल, श्रीमती मोनिका शुक्ला, श्रीमती सुमन मिश्रा, श्री राजेश कुमार सिंह एवं श्री प्रमोद त्रिपाठी ने विभिन्न विषयों पर व्यवहारिक एवं सहभागी प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने-अपने विकास खंडों में “बहू–बेटी सम्मेलन” का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 16, 2026