संतकबीरनगर में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला जमोहरा गांव, खूनी संघर्ष में दो की मौत, चार गंभीर घायल
संतकबीरनगर जिले में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। मेहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में पुरानी रंजिश और खेत में गेहूं की बुवाई को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी और मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान रामकेश और प्रहलाद यादव के रूप में हुई है। घायलों में दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है