संतकबीरनगर के नाथनगर स्थित एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और एकेडमी के एमडी एवं पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया।
इस दौरान आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में मिसाइल, राफेल फाइटर जेट, शरीर क्रिया विज्ञान, आधुनिक तकनीक, संचार माध्यम और प्रदूषण जैसे विषयों पर बनाए गए मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।
वहीं, विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए विभिन्न व्यंजनों के स्टालों पर भी लोगों की खूब भीड़ देखने को मिली।
पूर्व विधायक जय चौबे और राकेश चतुर्वेदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
जय चौबे ने कहा कि बाल मेले जैसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतर माध्यम हैं।
कार्यक्रम में प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय सहित शिक्षकगण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।