बहादुरपुर: पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 17 वर्षीय नाबालिग दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रशासन ने शनिवार को शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी जुझहार सिंह आदिवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। दरअसल, 16 अगस्त को बहादुरपुर थाने में बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।