पटना ग्रामीण: पटना: पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह MP MLA कोर्ट पहुंचे, समर्थकों की लगी भीड़
पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बुधवार को पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। मोकामा से पांच बार बार विधायक रहे अनंत सिंह की इसी वर्ष जनवरी 2025 में गोलीबारी के एक मामले में गिरफ्तारी हुई थी जिसके बाद से वे पटना के बेउर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ बिहार के अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। ऐसे ही एक पुराने मामले में अनंत सिंह की कोर्ट में पेशी थी।