पटना ग्रामीण: कमला नेहरू नगर में किचन में फंदे से लटककर महिला ने की आत्महत्या, 6 महीने पहले बेटे ने भी की थी आत्महत्या
कोतवाली थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में बुधवार को 50 वर्षीय ललिता देवी नाम की महिला ने किचन में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतका की बेटी ने बताया कि उसके पिता की दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उसके एक भाई की मौत बिजली तार के चपेट में आने से हो गई थी जबकि दूसरे भाई ने भी लव अफेयर में 6 महीने पहले ही आत्महत्या कर ली थी।