कैरो: कारगिल शहीद विश्राम टाना भगत फुटबॉल प्रतियोगिता समाप्त, कुजूर ब्रदर्स लोहरदगा ने 1-0 से जीता फाइनल
लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड क्षेत्र में शनिवार शाम 5 बजे कारगिल शहीद स्वर्गीय विश्राम टाना भगत फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कुजूर ब्रदर्स लोहरदगा और नदिया छात्रावास लोहरदगा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कुजूर ब्रदर्स लोहरदगा ने 1-0 गोल से जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।