हमीरपुर में दिव्यांग दंपति की बेरहमी से पिटाई: पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और ईंट से किया हमला, वीडियो वायरल
हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां वार्ड नंबर 5 में पड़ोसियों ने एक राय होकर दिव्यांग दंपति पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से की गई इस बर्बरता की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
लाठी-डंडों और ईंटों से बोला हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद में तीन पड़ोसियों ने एक राय होकर निःसहाय दिव्यांग दंपति को निशाना बना लिया। दबंगों ने लाचारी का जरा भी लिहाज किए बिना लाठी-डंडों और ईंटों से दंपति की बेदर्दी से पिटाई शुरू कर दी।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, लेकिन तब तक आरोपी हमला कर चुके थे। पूरी घटना किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। सूचना मिलने के बाद सुमेरपुर थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों की तलाश और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Hardoi, Hardoi | Sep 10, 2026