चार महीने से वेतन नहीं मिला, पिता गंभीर हालत में... आर्थिक संकट से जूझ रहा परिवार
दिल्ली/शाहजहांपुर। निगोही रोड निवासी सौरभ दिल्ली के आसाम भवन में JBS Security Resource Private Limited के तहत सुरक्षा ड्यूटी कर रहे हैं। सौरभ का आरोप है कि कंपनी ने उनका चार महीने का वेतन अब तक नहीं दिया है।
सौरभ के पिता का एक्सीडेंट हो गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में घर के खर्च और पिता के इलाज का संकट परिवार के सामने खड़ा हो गया है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
सौरभ और उनकी पत्नी वर्षा ने अपनी परेशानी बताते हुए बकाया वेतन दिलाने की गुहार लगाई है। सौरभ का आरोप है कि वेतन मांगने पर उन्हें शिकायत करने की स्थिति में चोरी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है।
सौरभ ने अपनी शिकायत में मानसिक रूप से बेहद परेशान होने की बात कहते हुए कोई कदम उठाने के लिए मजबूर होने की बात भी कही है।
चार महीने की मेहनत का पैसा आखिर क्यों रोका गया?
गंभीर रूप से बीमार पिता और आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की मदद कब होगी?
मामले में संबंधित अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर जांच और बकाया वेतन दिलाने की मांग की गई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 10, 2026