रायबरेली: निर्माणाधीन मकान ढहाने का महिलाओं का वीडियो वायरल, गदागंज थाना क्षेत्र का मामला
रायबरेली। जिले के दीनशाह गौरा विकासखंड अंतर्गत गदागंज थाना क्षेत्र से जमीनी विवाद और निर्माण कार्य में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। ग्राम बन पुरवा (मजरे भगवन्तपुर चदनिहा, पोस्ट हमीरमऊ) में अपनी निजी जमीन पर बनवाए जा रहे मकान को कुछ महिलाओं द्वारा गिराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष अपनी निजी जमीन पर मकान का निर्माण कार्य करवा रहा था। इसी दौरान विरोध जताते हुए पक्ष की महिलाओं ने निर्माणाधीन ढांचे और दीवारों को तोड़ना शुरू कर दिया।
वायरल हो रहे वीडियो में महिलाएं ईंटों और चिनाई के ढांचे को ढहाती हुई साफ दिखाई दे रही हैं। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 10, 2026