चुनावी माहौल में 'सहानुभूति' का अनोखा स्टंट: वोट मांगने पहुंचे प्रत्याशी ने महिला के छुए पैर, फिर खुद माँजने लगे बर्तन; वीडियो वायरल
चुनाव आते ही प्रत्याशियों के अनोखे और हास्यास्पद चुनाव प्रचार के तरीके सोशल मीडिया पर छाने लगते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जहाँ एक भावी प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान महिला वोटर के पैर छूने के बाद खुद जमीन पर बैठकर झूठे बर्तन माँजते नजर आ रहे हैं। इस अनोखे हथकंडे का वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद और शेयर किया जा रहा है।
50 रुपये काट ओवरएक्टिंग के'—सोशल मीडिया पर जमकर बने मीम्स
वायरल हो रहे वीडियो में गले में बड़ी-बड़ी मालाएं पहने प्रत्याशी जी अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए महिला के सामने जमीन पर बैठकर बर्तन साफ करते दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। कई लोगों ने बॉलीवुड के मशहूर डायलॉग "50 रुपये काट ओवरएक्टिंग के" के साथ इसे शेयर किया है। लोगों का कहना है कि चुनाव आते ही नेताओं को जनता की याद आ जाती है और वे चाय बनाने, जलेबी तलने, जूते पॉलिश करने या झाड़ू लगाने जैसे चुनावी स्टंट करने लगते हैं, जो चुनाव खत्म होते ही गायब हो जाते हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 10, 2026