नवजात शिशुओं को निमोनिया और ठंड से बचाएं, समय पर टीकाकरण एवं बेहतर देखभाल से सुरक्षित बनाएं उनका भविष्य
===
नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत माताओं एवं परिजनों को किया जा रहा जागरूक
==
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राकेश राय ने बताया कि नवजात शिशु का जीवन के शुरुआती दिन उसके स्वस्थ भविष्य की नींव होते हैं। विशेषकर सर्दियों के मौसम में नवजात एवं छोटे बच्चों को निमोनिया, सर्दी-जुकाम तथा अन्य संक्रमणों से बचाना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह (15 से 21 नवंबर) के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा माताओं, परिजनों एवं समुदाय को नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल, पोषण एवं बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
Damoh, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026