आज दिनांक 05.11.2026 को जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल श्री शरथ आर.एस. भा0पु0से0 के द्वारा संयुक्त रूप से दीपावली, लोक आस्था का महापर्व छठ एवं अन्य आगामी त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ कार्यालय वेशम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सुपौल जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भाग लिया।
जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा पूजा पंडालों, छठ घाठ तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाकिारियों को निदेश दिया गया। साथ ही डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने एवं इसकी प्रतिदिन समीक्षा करने हेतु पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया गया।
बाजार एवं सघन यातायात वाले सड़कों पर समुचित ट्रैफिक व्यवस्था एवं पार्किंग की व्यवस्था कराने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही स्वर्ण आभूषण के दुकानों, वित्तीय प्रतिष्ठान जैसे बैंक, ए0टी0एम0 के निकट विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
22 views | Supaul, Bihar | Nov 5, 2026