हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप 23 सितंबर की देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और कथित तोड़फोड़ के मामले में नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात युवक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ ग्राहकों और सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई और घटनास्थल व आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सामने आए चार युवकों आदित्य सिंह रावत उर्फ एएस ठाकुर, कवि नेगी, कार्तिक नागिला और ईशान शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
#Haldwani #DurgaCityCenter #DelhiChaat #HaldwaniPolice #NainitalPolice #StudentClash #StudentElection #StudentUnionElection #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #PoliceAction #FourArrested #Arrested #CCTVInvestigation #Vandalism #FightCase #CrimeNews #FIR #LawAndOrder #PoliceInvestigation #StudentPolitics #CampusNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews