हल्द्वानी में किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई कथित हाथापाई और थप्पड़ की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को ललित जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। किच्छा में स्ट्रांग रूम के बाहर विवाद के दौरान विधायक बेहड़ ने एक युवक पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया था। हल्द्वानी में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ कथित हाथापाई की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामले को लेकर किच्छा से लेकर हल्द्वानी तक राजनीतिक बयानबाजी और विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है।
#Haldwani #Kichha #TilakRajBehar #KichhaElection #Congress #CongressProtest #PoliticalNews #UttarakhandPolitics #Uttarakhand #HaldwaniNews #KichhaNews #Protest #PoliticalProtest #PuppetBurning #ElectionNews #MunicipalElection #LawAndOrder #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews