हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बीच पुलिस ने रैली और शक्ति प्रदर्शन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की गाइडलाइंस और विश्वविद्यालय के संविधान के अनुसार कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस की ओर से किसी भी प्रकार की रैली की अनुमति नहीं दी गई है। यदि कोई प्रत्याशी या समर्थक रैली के नाम पर शक्ति प्रदर्शन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि पर्यटन सीजन को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना भी प्राथमिकता है, जिसके मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #HaldwaniPolice #SPCityHaldwani #ManojKatyal #PoliceAction #ElectionRules #LyngdohCommittee #Nomination #ElectionRally #RallyBan #StudentPolitics #CampusPolitics #TrafficManagement #TourismSeason #LawAndOrder #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Sep 24, 2026