हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बीच आज नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। कॉलेज के प्राचार्य एनएस बनकोटी के अनुसार कुल 287 नामांकन फॉर्म बिके। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष के लिए 7, उपाध्यक्ष छात्रा पद के लिए 2, सचिव के लिए 4, संयुक्त सचिव छात्रा के लिए 10, कोषाध्यक्ष छात्रा के लिए 11, सांस्कृतिक सचिव के लिए 4 और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए 7 फॉर्म शामिल हैं। वहीं संकाय प्रतिनिधि पदों में विज्ञान संकाय के लिए 49, वाणिज्य संकाय के लिए 53 और कला संकाय के लिए 133 नामांकन फॉर्म की बिक्री हुई। नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #MBPGElection2026 #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #StudentPolitics #CampusPolitics #Nomination #ElectionNomination #StudentLeader #CollegeNews #ElectionNews #StudentUnion #CampusNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews