हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि छात्रसंघ चुनाव के नाम पर शहर में हुड़दंग, गुटबाजी, अघोषित रैली, रैश ड्राइविंग या यातायात व्यवस्था बाधित करने की गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच देर रात दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प की सूचना सामने आई, जहां मारपीट, कुर्सियां तोड़े जाने और हेलमेट व लाठी-डंडों के इस्तेमाल की बात कही गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली चाट दुकान संचालक की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। एसएसपी ने छात्र नेताओं, प्रत्याशियों और समर्थकों से चुनावी गतिविधियां निर्धारित कैंपस सीमा में रखने की अपील करते हुए कहा है कि कैंपस के बाहर कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर पुलिस की निगरानी रहेगी।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #HaldwaniPolice #NainitalPolice #SSPManjunathTC #PoliceAction #LawAndOrder #StudentPolitics #CampusPolitics #StudentClash #FIR #PoliceAlert #RashDriving #ElectionRally #CampusNews #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews