टीकमगढ़: भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए सिविल लाइन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में रायशुमारी, तीन नामों की पर्ची मांगी जा रही है
टीकमगढ़ सिविल लाइन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष पद को लेकर रायशुमारी शुरू हो गई है। पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए प्रतिनिधि बंद कमरे में एक-एक कर चर्चा कर रहे हैं। रायशुमारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नाम की पर्ची लेकर चर्चा की जा रही है।