टीकमगढ़: दिगौड़ा यादव पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल, मृतक का पोस्टमार्टम किया गया
धामना गांव निवासी विनोद के शव का शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन ने बताया कि विनोद साथी काशीराम के साथ दिगौड़ा से अपने घर की ओर बाइक से वापस आ रहा था, रास्ते में दिगौड़ा यादव पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से विनोद विनोद की मौके पर ही मौत हो गई और काशीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। काशीराम को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।