टीकमगढ़: समर्रा गांव में शराब पीकर पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, कोतवाली पुलिस ने कराई एमएलसी
समर्रा गांव में एक महिला के साथ मारपीट की गई है। अनीता नाम की महिला अपने घर पर थी, इसी दौरान उसका पति आया जो शराब पीए थे। इसके बाद उसके पति ने शराब के नशे में गाली गलौच कर महिला के साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की। पुलिस ने पीड़ित महिला की एमएलसी कराई है।