टीकमगढ़: बांसा गांव में महिला को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के बाद जिला अस्पताल में भर्ती
बांसा गांव में एक महिला को सांप ने डस लिया। बांसा गांव निवासी द्रोपति के परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसे एक सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला बग़ाज माता मंदिर से झाड़ फूक के बाद जिला अस्पताल लाए जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार कियाजा रहा है।