टीकमगढ़: पठा गांव में एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने की जमकर मारपीट, कोतवाली पुलिस ने कराई एमएलसी
पठा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गईहै। घायल दशरथ सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गांव में दुकान से अपने घर की ओर आ रहा था रास्ते में गांव में ही किसी लोधी नीरज लोधी और रामस्वरूप लोधी आए पुरानी बुराई को लेकर गाली गलौज करने लगे इसके बाद तीनों लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की एमएलसी कराई है।