#बलरामपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन: 53,288 मामलों का निस्तारण, ₹11 करोड़ से अधिक धनराशि का हुआ समाधान...
#बलरामपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलरामपुर द्वारा सिविल न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से 53,288 मामलों का त्वरित निस्तारण करते हुए लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि का निस्तारण कराया गया।
अदालतों में मुकदमों के निस्तारण का आंकड़ा
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (प्रवर खण्ड) श्री यशपाल वर्मा ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय, बलरामपुर में नियत 14,432 वादों में से 7,110 मुकदमों का निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व न्यायालयों में प्री-लिटिगेशन व लंबित कुल 46,178 वादों में से शत-प्रतिशत 46,178 मामलों का सफलतापूर्वक समाधान हुआ।
प्रधान न्यायाधीश (पारिवारिक न्यायालय): श्री विनोद कुमार बरनवाल ने पारिवारिक मामलों के 79 वादों का निस्तारण कर ₹41,04,800 की धनराशि का समाधान कराया।
मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण: पीठासीन अधिकारी श्री आलोक कुमार शुक्ला ने 33 वादों का निस्तारण करते हुए ₹3,50,74,105 की धनराशि तय की।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट: श्री अनूप कुमार पाण्डेय द्वारा फौजदारी के सभी नियत 3,350 वादों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया।
अन्य विशेष न्यायालय: अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष सं.-06 श्री प्रदीप कुमार तृतीय ने नियत सभी 75 वादों का निस्तारण किया। इसके अलावा विशेष न्यायाधीश SC/ST एक्ट श्री अवधेश कुमार-II, पॉक्सो न्यायाधीश श्री राहुल सिंह-द्वितीय, एसीजेएम श्री शैलेष कुमार मौर्या, एमपी-एमएलए कोर्ट के अपर सिविल जज श्री राहुल आनन्द द्वितीय, सिविल जज असगर अली, जेएम नीरू आनन्द, उतरौला से प्रभात कुमार दूबे व सिद्धांत सोलंकी, जेएम-II मेघाली सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, रेनू गौतम तथा ग्राम न्यायाधिकारी तुलसीपुर आस्था सिंह ने विभिन्न मामलों का निस्तारण कर जुर्माना राशि वसूल की।
स्वास्थ्य परीक्षण और 'ओडीओपी' प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
लोक अदालत परिसर में आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया, जहां मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही जिला कारागार के बंदियों द्वारा बनाई गई अगरबत्तियां और श्रम विभाग द्वारा 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ODOP) के तहत लगाई गई प्रदर्शनी भी लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही।
#balrampur #lokadalat